छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
भूपेश बने दादा, पोते को देखकर बोले – क्या हाल चाल जी हीरो, दादी का वात्सल्य छलका
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दादा बन गए. उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल को आज पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई. अपने पोते को देखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सपत्नीक अस्पताल पहुंचे.
पोते के प्रथम दर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ‘क्या हाल-चाल जी हीरो. इस दौरान परिवाजन और डॉक्टर उपस्थित थे जिन्होंने तालियां बजाकर पोते का स्वागत किया. दादी भी पोते को गोदे में खिलाकर भावविहवल दिखाई दीं.

श्री बघेल ने आज इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दादा दादी और पोता. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा मैं दादा बन गया. पोता हुआ है.
इसके बाद उन्हें बधाईयां मिलने लगीं. सिर्फ 32 मिनट में ही 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियेा को देखा तथा शेयर किया



