देश दुनियामनोरंजन

बिग बॅास विजेता एल्विश विदेशी लड़कियों के साथ साथ सांपों का भी तस्कर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नोयडा। बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की कारगुजारियां सामने आ रही है. एल्विश के खिलाफ विदेशी लड़कियां सप्लाई करने और रेव पार्टी कराने मुकदमा नोयडा पुलिस ने दर्ज किया है. नोएडा पुलिस की छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 5 कोबरा सांप के साथ सांप का जहर भी बरामद किया है.

सूत्रों के मुताबिक, एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी. नोएडा पुलिस ने प्रतिबंधित सांपों का ज़हर सप्लाई करने वाले गैंग को लेकर छापामारी की. मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में यूट्यूबर एल्विश यादव के गैंग से जुड़े होने की बात कही. गैंग के कब्जे से 9 सांप और सांपों का जहर मिला, जिसमें से 5 कोबरा और बाकी अलग-अलग प्रजाति के हैं. पुलिस ने सभी सांपों को वन विभाग को सौंपा दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button