BIG BREAKING: प्रेमिका की एक WISH, बॉयफ्रेंड को पड़ गया भारी

दुकान की ऑनर राजी हो गई. पेमेंट करने के बाद युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चला गया. उनके जाने के बाद जब ऑनर भुगतान का स्टेटस चेक किया तो हैरान रह गईं, क्योंकि इस भारी भरकम शॉपिंग का भुगतान खाते में आया ही नहीं था. यह पूरा मामला आगरा के कमला थाना क्षेत्र का है. कमला नगर क्षेत्र में वूमेन विंग्स नाम की कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है. बीते 21 अक्टूबर को स्कूटर से एक युवक और युवती दुकान पर आए थे. युवक ने युवती को ढेर सारी शॉपिंग कराई।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में युवक के स्कूटी का नंबर दिखाई दिया. इस नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता और डीटेल निकाला. बीते 25 अक्तूबर को पुलिस ने युवक को स्कूटर सहित मुगल रोड से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. आरोपी की पहचान शिवम के रुप में हुई है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया है. कमला नगर थाना प्रभारी निशामक त्यागी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए शॉपिंग पर ले गया था, जहां उसने फर्जी ऐप से ऑनलाइन पेमेंट किया. जब मामले का खुलासा हुआ तो गर्लफ्रेंड भी शर्मिंदा हो रही है।




