#Social
BIG BREAKING: सेना की वर्दी में घुसे संदिग्ध आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल

New Delhi. नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सेना की वर्दी पहने कुछ संदिग्ध आतंकवादी भारत में दाखिल हुए हैं, जिन्होंने गश्त कर रहे एक भारतीय सैनिक पर गोलीबारी की। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। सेना और
खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि यह हमला बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है, इसलिए नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे इलाकों और प्रमुख चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार और सेना के शीर्ष अधिकारी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।




