सीज फायर , विदेश और रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भारत-पाकिस्तान तनाव पर ताजा अपडेट,देखें लाइव

Operation Sindoor: नई दिल्ली। conference of Foreign Affairs and Defence Ministry: भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शाम 6 बजे दोबारा दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। अब भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया दिखाने का फैसला किया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना जाएगा और जवाब भी उसी तरह से दिया जाएगा।


Operation Sindoor:
बता दें कि आज सुबह कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने अस्पताल और स्कूल को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का पाकिस्तानी दावा गलत है। भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button