#Social
BIG BREAKING: सेप्टिक टैंक में मिली 4 युवकों की लाश, देखें VIDEO…

Singrauli. सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गांव बड़ोखर में एक घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में शनिवार शाम को चार युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मशीन से खोदाई कराई तो रात करीब साढ़े आठ बजे टैंक से चारों शव निकाले गए। इनमें दो मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि दो की पहचान अभी नहीं हो सकी है। फौरी तौर पर सामूहिक हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद चारों के शव सेप्टिक टैंक में डाले गए। घटना स्थल के पास हिंडाल्को कंपनी का गेट संख्या- तीन है। यहीं पर एक घर के पीछे स्थित सेप्टिक टैंक में ये शव मिले हैं।




