BIG BREAKING : ऋचा जोगी की जाति प्रमाणपत्र निलंबित, अमित जोगी का आया बयान- मेरे परिवार को चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति प्रमाणपत्र निलंबन होने पर, अमित ने सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार किसी भी सूरत पर मेरे परिवार को चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है। अमित का कहना है कि ऋचा का जाति प्रमाण पत्र सिर्फ इसलिए निलंबित किया गया है, चूंकि ऋचा स्व. अजित जोगी, डॉ. रेणु जोगी की बहू और मेरी पत्नी है। यह निलंबन की कार्यवाही राजनीतिक दबाव और दुर्भावना में की गई है।
अमित ने बताया कि 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ सरकार ने sc/ST और ओबीसी अधियिम को नियम विरुद्ध किये गए संशोधन के परिपालन में मुंगेली जिला के सत्यापन समिति को केवल ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र निलंबन करने का अधिकार है और जब तक उनका प्रमाण पत्र पूर्ण रूप से निरस्त नहीं हो जाता उनके नामांकन पत्र को स्वीकार करने के अलावा निर्वाचन अधिकारी के पास कोई दूसरा वैधानिक विकल्प नहीं है।
जाति प्रमाण पत्र एक अस्थाई प्रक्रिया है, जब तक उनका जाति प्रमाण पत्र को निरस्त नहीं किया जाएगा। उनके नामांकन स्वीकार करना पड़ेगा। हम इस मामले में उच्च न्यायलय जा चुके हैं, और आज इसकी सूचना हमने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को दे दी है।





