साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो जीजा ने कर

बिलासपुर। CG NEWS : होली के मौके पर साली को रंग लगाने से मना करने की बात से नाराज जीजा ने अपनी पत्नी से ही मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर जिले के मंगला क्षेत्र स्थित महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति अक्सर उसे छोडक़र उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने की बात कहता है। इसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। महिला का आरोप है कि इसी वजह से वह आए दिन उससे मारपीट भी करता है।

– Advertisement –

Ad image

होली के दिन आरोपी अपनी साली को रंग लगाने के लिए उसलापुर स्थित ससुराल पहुंच गया। वहां साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया। घर के अन्य सदस्यों ने भी उसे ऐसा करने से रोक दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने घर में हंगामा करते हुए सामान फेंकना शुरू कर दिया और बाद में अपने घर लौट आया।

नाराज जीजा ने पत्नी से की मारपीट

– Advertisement –

Ad image

घर पहुंचने के बाद उसने ससुराल में सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन गुरुवार को फिर से विवाद होने पर आरोपी ने दोबारा मारपीट करते हुए उसे घर से निकालने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button