BIG NEWS : श्रीनगर मुठभेड़: दो और नक्सली हुए ढेर… एक पुलिसकर्मी शहीद…

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। आपको बता दे की इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं इस अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं।
श्रीनगर के बाहरी इलाका पंथा चौक में शनिवार की देर रात बाइक सवार आतंकियों ने 61 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त पार्टी पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही थी।
Jammu and Kashmir: Three terrorists gunned down by security forces in an encounter that began at Pantha Chowk in Srinagar last night. One police personnel lost his life. Operation is still underway. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/NcEdHr7YnB
— ANI (@ANI) August 30, 2020
बाद में दो और आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन में एसओजी के एएसआई बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। वह पुंछ के रहने थे। ऑपरेशन जारी है।
#UPDATE Srinagar encounter: 2 more terrorists killed (total 03). Operation going on. Further details shall follow: Kashmir Zone Police https://t.co/D8uWoxZhZ8
— ANI (@ANI) August 30, 2020


