बड़ी खबर : मुख्यमंत्री निवास के बाहर युवक ने खुद को किया आग के हवाले

रायपुर । राजधानी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थल के सामने एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

बता दे कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को मेकाहारा मे भर्ती करवाया गया है। दरअसल, युवक का नाम हरदेव है जो कि बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा था और मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचा था। मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने के कारण उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। युवक का शरीर पूरी तरह जल चूका है, उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button