#Social

Bihar:घर के बाहर टहल रहे दंपत्ति को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मची चीख पुकार

Bihar बिहार: बिहार के खगड़िया जिले से एक दर्दनाकहादसा, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने दंपत्ति को कुचल दिया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर डुमरी पुल और सोनवर्षा घाट के बीच हुई. मृतकों की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी रामोतार मुनि (51 वर्ष) और उनकी पत्नी सरोजनी देवी (41) के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि दंपत्ति एनएच 107 के किनारे अपने मवेशी और बकरियों के साथ रहते थे. रविवार की सुबह तीन बजे पति-पत्नी घर से निकलकर टहल रहे थे. इसी बीच बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दंपत्ति को कुचलते हुए सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में दंपत्ति के साथ आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है, हालांकि ट्रक का चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button