Kaiser-I-Hind Building Fire: मुंबई के काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी आग, ED ऑफिस भी प्रभावित, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

Kaiser-I-Hind Building Fire: मुंबई(Mumbai) के बॉलार्ड पियर इलाके में स्थित काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर है. यह बिल्डिंग प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस का भी ठिकाना है. आग तड़के करीब 2:30 बजे लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. मुंबई फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. राहत और बचाव कार्य के दौरान एहतियात के तौर पर इलाके को खाली कराया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. आग से संपत्ति को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आग पूरी तरह बुझाने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं.

काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो



img

httpsx-comanistatus1916306836233359532tdgpquh3qkfhqs3dex901kgs19




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button