Bollywood: सोशल मीडिया पर वायरल हुई आलिया और रणवीर की अनदेखीं तस्वीरें, ये करते आए नजर
Bollywood: Unseen pictures of Alia and Ranveer went viral on social media, they were seen doing this
आलिया अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई ऐसे पोस्ट शेयर करती हैं, जिनमें इशारों-इशारों रणबीर के बारे में बात होती है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. वह इशारों में ही अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं. अब आलिया और रणबीर की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें रणबीर, आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं. आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. आलिया इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं. हालांकि फैंस की नजर उनके पीछे दीवार पर टंगी तस्वीर पर गई. आलिया भट्ट के पीछे दो फोटो फ्रेम लगे हैं, जिनमें से एक में रणबीर कपूर को उनके साथ देखा जा सकता है. आलिया ने जैकेट, शॉर्ट्स और हाई बूट्स पहने हैं. रणबीर उनके साथ बैठे हैं और माथे पर किस कर रहे हैं. दोनों सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं
माना जा रहा है यह तस्वीर रणथम्बौर नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान की है. इस साल की शुरुआत में रणबीर और आलिया न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वहां गए थे. इस ट्रिप पर रणबीर और आलिया के साथ आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, रणबीर की मां नीतू कपूर और बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर भी थीं. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि वह साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना काल की वजह से इसे टाल दिया.



