तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने मोटरसाइकिल

धरसींवा। CG: रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में ओवरब्रिज धनेली के पास आये दिन हादसे हो रहे है. जिसके चलते गुरुवार को सुबह सुबह 06 बजे एक मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिए जिससे पति की दर्दनाक मौत हो गई वही पीछे बैठी पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गया है।हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पहिये में आने से बाइक चालक सवार की शरीर दो भागों में बट गया और सड़क खून से सन गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 06 बजे ग्राम धनेली निवासी सुरेश साहू अपनी पत्नी शिव कुमारी साहू के साथ मोटर सायकल क्रमांक सी०जी०-04/पी०टी०/3454 में बैठ कर सिमगा की ओर जा रहे थे तभी ट्रक क्रमांक सी0जी0-24/एफ0/8978 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर सायकल सवार व्यक्ति को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर उसके उपर अपने ट्रक के पहिया को चढ़ा दिया, जिससे मोटर सायकल सवार व्यक्ति के शरीर दो भागो में बट गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई जिसका इलाज मेकाहारा रायपुर में चल रहा है।

– Advertisement –

Ad image

जंहा हर रोज ट्रैफिक पुलिस की चलती है जांच
यंहा पर बताना लाजमी होगा कि जिस जगह पर यह सड़क दुर्घटना हुई है वहां पर आये दिन इस तरह की सड़क दुर्घटना हो रही और उसी आसपास ही ट्रैफिक पुलिस की एक वाहन और कुछ सिपाही दिन भर वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करते है मगर ठीक इन जिम्मेदार लोगों के सामने से तेज रफ्तार वाहन गुजरते है उसे रोकना तो दूर उस तरफ देखते भी नही है जिसका नतीजा आज एक परिवार को भुगतना पड़ा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button