#Social

BREAKING: ई-रिक्शा चालक ने साथी संग मिलकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार


Varanasi. वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में बजबजा प्लांट के निकट से रविवार को एक महिला के शव की बरामदगी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ने हत्या के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी रही। इस मामले में महिला का शव झाड़ियों में मिलने के बाद मृतका स्मिता शर्मा (53 वर्ष) के भाई संजीव कुमार शुक्ल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन की हत्या रवि मुसहर नामक ई-रिक्शा चालक ने लूट के इरादे से की है। आरोपी ने हत्या करने के बाद उनकी सोने की चेन, अंगूठी, कान की बालियाँ और पर्स में रखी नकद राशि लूट ली। इसके बाद, हत्या के आरोपी ने शव को बजबजा प्लांट के पास झाड़ियों में छिपा दिया।
पुलिस ने मृतका की हत्या के बाद घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस में दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त रवि मुसहर (25 वर्ष) और मंगरु राजभर (22 वर्ष) को क्रमशः बजबजा मोड़ और त्रिदेव अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त भगवानपुर इलाके के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक सोने की चेन, एक कान की बाली, एक अंगूठी और 2530 रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह सभी सामान

मृतका से लूटे गए थे। आरोपियों की गिरफ़्तारी में शामिल पुलिस टीम में लंका इंस्पेक्टर शिवाकान्त मिश्र, एसआई धर्मेन्द्र राजपूत, महिला एसआई हृदया गुप्ता,। महिला एसआई सरोजलता, महिला कांस्टेबल आरती सिंह, महिला कांस्टेबल मान्शी सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज राय, कांस्टेबल प्रेमचन्द्र मौर्या, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल चन्द्रशेखर मिश्रा, कांस्टेबल आशीष तिवारी, कांस्टेबल कमल यादव व कांस्टेबल हृदय कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button