#Social

BREAKING: ऑटो पलटने से मां की मौत, दो बच्चे गंभीर


Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।घटना जिले के सिवायपट्टी थाना क्षेत्र के करचौलिया की है। मृतका की पहचान हरिचंदा राय की पत्नी अमिता देवी (28) के रूप में हुई है। अमिता देवी दिल्ली जा रहीं थी। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन अपने पति और बच्चों के साथ ऑटो से जा रही थी।
रास्ते में ऑटो की टक्कर अज्ञात बाइक से हो गई। ऑटो पलट गया। जिसमें अमिता ऑटो में दब गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पहुंची और मामले की छानबीन की। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए skmch अस्पताल भेज दिया है। सिवायपट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। ऑटो पलटने के करण महिला ऑटो के नीचे दब गई थी। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button