#Social

BREAKING: दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद


New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली आउटर जिले की जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़े ऑपरेशन में शातिर ऑटो लिफ्टर संदीप उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अमेरिकी निर्मित सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। 23 मार्च को निहाल विहार क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने खंडा चौक पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी संदीप उर्फ संजू (निवासी चंदर विहार, दिल्ली) निकला।
उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी e-FIR नंबर 70772/2025 दर्ज है। इसके अलावा, आरोपी के पास से एक अमेरिकी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, संदीप पहले भी कई चोरी और आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई थानों में केस दर्ज हैं। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ निहाल विहार थाने में Arms Act की धाराओं 25/54/59 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से खरीदा और इसका मकसद क्या था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button