#Social

BREAKING: बस-जीप की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत


Sriganganagar. श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के सीसी हेड के पास सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे रोडवेज बस और बोलेरो जीप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। यह परिवार पंजाब में शोक में शामिल होने जा रहा था। हादसा कोहरे के कारण हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए।
श्रीगंगानगर से रोडवेज की बस सुबह 7 बजे बीकानेर के लिए रवाना हुई। यह सुबह करीब 8 बजे पदमपुर के पास पहुंची। इसी दाैरान सामने से आ रही जीप से इसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और जीप का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और जीप सवार घायलों को निकाला। मौके पर 3 लोगों की मौत हो चुकी थी।
बस श्रीगंगानगर से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी, वहीं जीप गांव 33 एमएल से पंजाब की तरफ जा रही थी। इसमें 5 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पदमपुर एसएचओ सुरेंद्र राणा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव पदमपुर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। हादसे में घायल जीप सवार 2 महिलाओं की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बस श्रीगंगानगर से बीकानेर के लिए रवाना हुई, जबकि जीप में सवार लोग गांव 33 एमएल से पंजाब के लिए रवाना हुए थे। जीप स्पीड में थी। सीसी हेड के पास पहुंचने पर इसके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। जीप के ड्राइवर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान जीप सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक बच्ची के होठ पर मामूली चोट लगी है। इसके अलावा बस में किसी सवारी को कोई चोट नहीं आई। जीप सवार 2 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीन मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button