#Social

BREAKING: महिला की चिता में बुजुर्ग को धकेल दिया, दर्दनाक मौत


Gumla. गुमला। गुमला में महिला की जलती चिता में गांव के ही एक बुजुर्ग को धकेल कर जिंदा जला दिया गया। बुजुर्ग गांव में तंत्र-मंत्र (ओझा) का काम करता था। आरोपियों से उसका कोई पुराना विवाद था। महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट में बुजुर्ग भी पहुंचा था। घटना बुधवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव की है। बुजुर्ग बुधेश्वर उरांव (60) के बेटे का आरोप है कि मृतक महिला के भाई झड़ी उरांव और उसके बेटे ने मारपीट के बाद पिता को जलती चिता में धकेल दिया।
इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया है। वहीं, गुरुवार की सुबह आरोपी झड़ी उरांव ने थाना में सरेंडर कर दिया। गुमला में महिला की जलती चिता में गांव के ही एक बुजुर्ग को धकेल कर जिंदा जला दिया गया। बुजुर्ग गांव में तंत्र-मंत्र (ओझा) का काम करता था। आरोपियों से उसका कोई पुराना विवाद था। महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट में बुजुर्ग भी पहुंचा था।
घटना बुधवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव की है। बुजुर्ग बुधेश्वर उरांव (60) के बेटे का आरोप है कि मृतक महिला के भाई झड़ी उरांव और उसके बेटे ने मारपीट के बाद पिता को जलती चिता में धकेल दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया है। वहीं, गुरुवार की सुबह आरोपी झड़ी उरांव ने थाना में सरेंडर कर दिया। झरिया उरांव ने बताया कि इस मौके पर श्मशान घाट पिता भी गए थे। वहां गांव के ही झड़ी उरांव और उसका बेटा करमपाल उरांव मौजूद थे।
पिता को देखते ही दोनों उनसे मारपीट करने लगे। कुल्हाड़ी से पिता को मारा तो वहां मौजूद अन्य लोग भाग निकले। इसके बाद पिता को दोनों ने जलती चिता में डाल दिया। इधर, ग्रामीणों के बीच इस हत्या को लेकर तंत्र-मंत्र की भी चर्चा हो रही है। महिला की मौत के बाद 10-12 लोग उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। जबकि कुछ लोग मौके पर नशे में खड़े थे। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर पहले वृद्ध के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। फिर उसकी मौत के बाद उसे महिला की जलती चिता में डालकर जला दिया गया। बाप और बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसमें एक आरोपी पिता झड़ी उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बेटा फरार है। -शम्भू सिंह, एसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button