#Social

BREAKING: मां ने डेढ़-साल की बेटी को कुएं में फेंककर मारा


Dungarpur. डूंगरपुर। डूंगरपुर में महिला ने डेढ़ साल की बेटी की कुएं में फेंककर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने पेड़ पर फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला चौरासी थाना क्षेत्र के हड़मतिया गांव का बुधवार दोपहर 12 बजे का है। मौके पर पहुंचे धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया- भावना (30) पत्नी दिनेश अहारी की 2 बेटियां और एक बेटा है। भावना का पति दिनेश अहारी अहमदाबाद (गुजरात) में एक कंपनी में नौकरी करता है। घर पर भावना सास-ससुर और 3 बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार को भावना ने डेढ़ साल की बेटी दिव्यांशी को घर से 150 मीटर दूर स्थित कुएं में फेंक दिया। कुएं में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। बेटी की हत्या के बाद भावना ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया- पुलिस ने घटना की जानकारी भावना के पति दिनेश और उसके पीहर पक्ष को दी। दोनों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गुरुवार को परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। उसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिस कुएं में बच्ची को फेंका था, वह 60 फीट गहरा है। जिस पेड़ से महिला लटकी मिली, वह घर से 80 मीटर दूर है। पति दिनेश 25 दिन पहले ही घर से नौकरी के लिए गुजरात गया था। पत्नी भावना ओर डेढ़ साल की बेटी दिव्यांशी की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गया। वह गुजरात से घर लौटा तो दोनों के शव देखकर फूट-फूट कर रोने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button