#Social

BREAKING: लिफ्ट के बहाने कार में महिला से गैंगरेप


Udaipur. उदयपुर। उदयपुर में लिफ्ट देने के बहाने कार सवार चार युवकों ने महिला (40) को अगवा कर लिया। फिर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। सरिए से मारपीट करने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। मामला प्रतापनगर थाना इलाके का बुधवार रात करीब 9 बजे का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गैंगरेप, अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया- वह बुधवार को किसी काम से प्रतापनगर आई थी। रात करीब 9 बजे घर लौटने के लिए चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। काफी देर बाद एक कार में सवार चार युवकों से उसने लिफ्ट मांगी।
कार में बैठने के बाद जब उसका डेस्टिनेशन आया तो युवकों ने कार नहीं रोकी। आरोपी महिला को डबोक की तरफ ले गए। रास्ते में पीछे बैठे 2 बदमाशों ने उससे मारपीट की और चलती कार में गैंगरेप किया। एक कॉलेज के पास ले जाकर सरिए से भी पीटा और सुनसान जगह पर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। हमले में पीड़िता के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की हालत में पड़ी महिला जब होश में आई तो कॉलेज के गेट पर पहुंची। जहां गार्ड ने उसे पानी पिलाया। वहां से वह पैदल एक होटल पहुंची और गार्ड को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button