#Social

BREAKING: लूट की साजिश का पर्दाफाश, व्यापारी के कर्मचारी ने खुद रची थी साजिश


Agra. आगरा। आगरा में एक लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लूट की साजिश व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मचारी ने ही रची थी. व्यापारी के कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना की साजिश रची और खुद अपने सिर को घायल कर लूट की घटना दर्शायी. कर्मचारी से लूट की घटना से हड़कंप मच गया. लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए साजिश का पर्दाफाश किया है. दरअसल थाना

कोतवाली क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यापारी के कर्मचारी से 15 लाख रुपये की लूट की घटना की सूचना मिली. व्यापारी के कर्मचारी ने 15 लाख रुपये भरे हुए बेग के लूट जाने की सूचना दी थी. घटना स्थल का निरीक्षण और कर्मचारी के बयानों पर पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की तो कर्मचारी ने सच कुबूल कर लिया. व्यापारी ने कर्मचारी को 15 लाख रुपये बैंक में जमा करने को दिए.

कर्मचारी पैसे से भरा हुआ बैग लेकर निकला और थोड़ी देर में लूट की सूचना दी. पुलिस ने इस फर्जी लूट की घटना का खुलासा कर दिया है. कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और 15 लाख रुपये वाला बैग अपने साथी देकर खुद अपने सिर में चोट लगा ली. पुलिस की सख्त पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है और पूरे 15 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. मामले का खुलासा करते हुए एसीपी कोतवाली आस्था जायसवाल ने बताया कि

व्यापारी के कर्मचारी से 15 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली थी , जिसके खुलासे के लिए एसओजी सर्विलांस टीम को लगाया गया, जब कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी घटना कुबूल कर ली , दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे 15 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए.आगरा लूट, पुलिस खुलासा, व्यापारी कर्मचारी, साजिश, लूट की योजना, फर्जी वारदात, अपराध जांच, पुलिस कार्रवाई, Agra Loot, Police Investigation, Employee Conspiracy, Fake Robbery, Crime Case, Fraudulent Plan, Police Action

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button