#Social

BREAKING: वर्चस्व के लिए गांव में चली गोलियां, महिला समेत 3 लोग घायल


Munger. मुंगेर। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह गांव में शुक्रवार को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी हुई है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने पांच राउंड गोली चलने की पुष्टि की है। इसके अलावा गोलीबारी की घटना के बाद पत्थर बाजी और मारपीट भी हुई है। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की घटना में शामिल पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सीताकुंड डीह निवासी लक्ष्मण बींद और फालो सिंह के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से थाना में आवेदन दिया गया है।
जिसमें पहले पक्ष से फालो सिंह ने आवेदन दिया गया है। उसमें लक्ष्मण सिंह, संजय सिंह, जहरू सिंह और बदरी सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दूसरे पक्ष से लक्ष्मण सिंह ने आवेदन दिया है, जिसमें फालो सिंह, भूटो सिंह, रामो कुमार, रेश्मा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले धरहरा थाना क्षेत्र में भी औड़ा बगीचा और मोहनपुर गांव में भी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने मौके से कई खोखा को भी बरामद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button