#Social

BREAKING: व्यापारी के सूने मकान से 15 लाख की चोरी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


Ujjain. उज्जैन। चोरों को सूना मकान मिला ढाई घंटे तक घर में रहे और लखपति बन कर चले गए। जब मकान मालिक लौटे तब चोरी की वारदात का पता चला। कोतवाली पुलिस अपने हिसाब से चोरों केो ढूंढ रही है। चोरी की यह वारदात हुई है निजातपुरा में डॉ. रावत के क्लीनिक के पास रहने वाले खली व्यापारी विपिन पाटनी के मकान में। पाटनी की चिमनगंज मंडी में बड़ी दुकान है। उनके परिवार में शादी थी। वे परिवार सहित 3 जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे इंदौर चले गए। घर के दरवाजे-खिडक़ी सब अच्छी तरह बंद करके गए। 4 जनवरी की शाम 8 बजे आए तो घर की हालत देख कर भौंचक्के रह गए। प्रमुख द्वार टूटा हुआ, एक पल्ला पास में रखा था। उसमें ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस ने छानबीन के दौरान पड़ोसी के कैमरे के फुटेज लिए। इसमें दो शख्स मुंह पर कपड़ा बांधे हुए रात 12.16 पर जाते हुए और रात 2.36 पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी उन्होंने करीब ढाई घंटे तक विपिन के घर में इत्मीनान से चोरी की। खास बात यह है कि किसी को इन चोरों के आने और जाने की भनक तक नहीं लगी। दरवाजा तोडऩे की आवाज भी नहीं आई। विपिन ने पुलिस को बताया कि अलमारी में 13 लाख से ज्यादा नकदी रखे हुए थे। इसके अलावा सौ ग्राम का सोने का बिस्किट और चांदी के सिक्के थे। कीमती साडिय़ां और अन्य सामान था जो गायब है। पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी का पता लगाने के लिए अपने मुखबिरों को तैनात कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button