BREAKING : छत्तीसगढ़ में मरवाही उपचुनाव की तारीख पक्की, जानें कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे

रायपुर : चुनाव आयोग मरवाही उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत 9 प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख की भी घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में उपचुनाव के लिए 9 से 16 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाएंगे. 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे.

इससे पहले चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर चुकी है. बिहार में तीन चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 16 जिलों के 71 सीट, दूसरे में 17 जिलों के 94 सीट और तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण के लिए 1 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा. दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. वहीं 10 नवंबर को नतीजे आ जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button