रायपुर : साढ़े 4 लाख लूटने वाले दोनों आरोपी हुए गिरफ़्तार, देर रात दिया था घटना को अंजाम

रायपुर । रायपुर के खमतराई थाना इलाके में एक सॉ मिल के मुंशी से साढ़े 4 लाख रुपए लूट की घटना मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस आज बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि सॉ मिल के मालिक भरत पटेल का मुंशी कुलेश्वर साहू 2 कारोबारियों से पैसे लेने निकला था।
रात वापस आते समय DRM ऑफिस के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचते ही 2 अज्ञात बाइक सवार युवक उसकी मोपेड पर आकर बैठ गए और डिग्गी की चेन खोलकर उसमें रखे करीब चार लाख साठ हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।




