#Social

BREAKING NEWS: जेल में बंद कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत


Lucknow. लखनऊ। लखनऊ जिला जेल में शुक्रवार को शानू सिंह (27) की संदिग्ध मौत हो गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि शानू की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन मृतक की मां का कहना है कि ‘ जेल के अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। एक हफ्ते पहले मैं मिलकर आई थी। तब बेटा पूरी तरह स्वस्थ था। मौत की जांच मजिस्ट्रेट से कराई जाए। पोस्टमार्टम की भी वीडियोग्राफी हो। मृतक शानू सिंह कैंट क्षेत्र के इब्राहिमपुर नीलमथा का रहने वाला था। उसकी मां कलावती देवी ने घटना की शिकायत कैंट पुलिस से की है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जारी करने की मांग की है। उसका कहना है कि जिसकी भी गलती हो उसे सामने लाया जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले को लेकर दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने कैंट SHO गुरप्रीत को कॉल किया। तब उन्होंने कहा- मामला जानकारी में है, लेकिन ज्यादा कुछ पता नहीं। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया और कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह शानू बैरक में बेहोश था। बंदियों द्वारा जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने तुरंत जेल अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने शानू को बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शानू की आकस्मिक मौत से घर के लोग चिंतित हैं। उनके मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। मां सिर्फ न्याय की गुहार लगा रही है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। घर के लोगों का कहना है कि शानू स्वस्थ था। उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में हार्टअटैक की बात समझ में नहीं आ रही। अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button