BREAKING NEWS: थाने के अंदर शख्स की संदिग्ध मौत, मृतक पर ही FIR दर्ज

कोतवाली का है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बड़ौना गांव में रहने वाले मटरू बिन्द को पुलिस ने 18 अक्टूबर को अरेस्ट किया था. मटरू पर आरोप था कि उसने 16 अक्टूबर को जमील अहमद नामक व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की थी. 19 अक्टूबर की सुबह मटरू की थाने के शौचालय में शव मिला था. पुलिस ने दावा किया था कि मटरू ने फांसी लगाई है. इस घटना की खबर सुनकर डीएम-एसपी भी शाहगंज कोतवाली पहुंचे. मामला संदिग्ध नजर आने पर मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश भी दे दिए।
तूल पकड़ने पर जौनपुर के अपर पुलिस नगर अधीक्षक अरविंद वर्मा ने सफाई दी. कहा कि मुकदमा पहले से दर्ज था. उन्हें जब एफआईआर का टााइम बताया गया तो उन्होंने कहा कि अभी वह व्यस्त हैं और बाद में बात करेंगे. वहीं सीओ शाहगंज ने कहा कि मटरू के खिलाफ किसी भी मुकदमे की जानकारी उन्हें नहीं है. इस मामले में अब जौनपुर एसपी अजय पाल शर्मा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मृतक मटरू बिन्द के खिलाफ शिकायत मिली थी, इसलिए पुलिस ने केस रजिस्टर किया है।



