#Social

BREAKING NEWS: भीषण सड़क हादसे में 2 शराब तस्करों की मौत


Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में शराब लदी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो तस्करों की मौत हो गई। सूचना पर मोतीपुर थाना की पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पनसलवा की है। यहां देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विदेशी शराब से लदी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस घटना में गाड़ी में बैठे दो तस्करों की जान चली गई है। मोतीपुर थाना की पुलिस ने पहुंचकर दोनों डेड बॉडी को गाड़ी से बाहर निकाला।
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच भेज दिया है। वाहन को जब्त कर पुलिस अपने साथ थाना ले आई है। मोतीपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक लक्जरी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। इसमें कार में बैठे दो व्यक्ति की मौत हो गई। लग्जरी वाहन में शराब लदी हुई थी। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button