हैवानियत, रायपुर में सगी बहनों से गैंगरेप, राखी मनाकर लौट रही थी बहनें, 10 आरोपियों ने किया दुष्कर्म
रायपुर। रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व जहां बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उससे अपनी बहन की रक्षा और दूसरों की बहन की इज्जत का वादा मांगती हैं। अगर वहीं भाई वादा तोड़कर किसी की बहन के साथ अनाचार करें तो? दरअसल,रायपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स मेडिकल कॉलेज के पास का हैं। जहां महासमुंद से रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रही युवतियों के साथ लगभग 8 से 9 दरिंदों ने गैंगरेप किया है। जानकारी के अनुसार,दोनों युवतियां एक युवक के साथ लौट रही थी। तभी 8 से 9 आरोपियों ने रास्ता रोकर गैंगेरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 31-8-2023 को रात्रि क़रीब 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह एक लड़के एवं छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थे। तभी रास्ते में एक मोटर सायकल में सवार 3 लोगों ने उन्हें रोक लिया और मोबाईल-पैसे को लूट लिया। फिर पीछे से क़रीब चार मोटर सायकल में और लड़के आ गये।
इसके बाद पीड़िता के साथ स्कूटी में सवार युवक के साथ मारपीट कर भगा दिया और पीड़िता व उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटरसायकल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले गए और आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी नीरज चन्द्राकर, चंचल तिवारी, डीएसपी अविनाश मिश्रा, दिनेश सिन्हा, ललिता मेहर एवं ज़िले के क़रीब 6 थानेदारों को तुरन्त घटनास्थल जाकर आरोपियों की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए। एसपी प्रशांत अग्रवाल भी मंदिर हसौद थाना पहुँचे। पीड़िता के बताये अनुसार हुलिये एवं अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस की मल्टीपल टीम ने रात को रेलवे स्टेशन एवं अन्य अलग-अलग जगहों से रात को 3 घंटों में ही 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया और सुबह तक सभी 10 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पूनम ठाकुर 2. घनश्याम निषाद 3. लव तिवारी 4. नयन साहू 5. केवल वर्मा उर्फ़ सोनू 6. देवचरण धीवर 7. लक्ष्मी ध्रुव 8. प्रहलाद साहू 9. कृष्णा साहू 10. युगल किशोर. इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गाँव के हैं, और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गाँव के हैं।
बताया जा रहा है कि, मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना मंदिर हसौद और आरंग में कुल 5 मामले पंजीबद्ध हैवर्ष 2019 मे हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2022 में बलात्कार के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा था जो 17 अगस्त 2023 को जमानत पर रिहा हुआ। जेल से छूटने के कुछ ही दिन के अंदर फिर से घिनौना कृत्य किया है। उपरोक्त आरोपियों से लूटा गया मोबाइल भी जप्त किया गया है। पूछताछ जारी है।



