छत्तीसगढ़देश दुनियाशहर एवं राज्य

भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंको – शाह, सरकार के खिलाफ 102 पन्नों का आरोप पत्र जारी कर अमित शाह ने जनता से किया आह्वान

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया है. आरोप पत्र में चावल घोटाला, शराब घोटाला और जुआ सट्टा समेत कई आरोप लगाए गए हैं. आरोपपत्र जारी करते हुए अमित शाह ने राज्य की भूपेश सरकार घोटाले और भ्रष्टाचार समेत कई तरह के आरोप लगाए और जनता से अपील की कि राज्य की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके।

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाया गया है। प्रदेश में विकास की धारा रोकी गई। भूपेश सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बढ़ा है। शाह ने कहा कि थ्तीसगढ़ में पिछले पांच सालों में भूपेश सरकार ने हर क्षेत्र में घोटाला किया चाहे वह शराब का मामला हो या फिर कोयले का, शिक्षक भर्ती, तबादला में कमीशन खोरी, डीएमएफ फंड का दुरूपयोग और काले धन का कारोबार कर जनता को लूटा, अमित शाह ने कहा कि छथ्तीसगढ़ को इस भ्रष्टाचारी सरकार से केवल भाजपा ही बचा सकती है। 

इसके पहले रमन सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की धरती पर आए हैं. छत्तीसगढ़ की गांव, गलियों, सड़कों में मजदूर, किसान, माता बहने लाखो लोगों के मुंह से एक ही नारा गूंज रहा है. बदलबो- बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो. रमन सिंह ने कहा कि 2018 घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे निकले. झूठे वादे कर सरकार सत्ता में आई. आज जनता उसका हिसाब मांगने तैयार खड़ी है. आज छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने के लिए जनता के बीच संदेश जाएगा. रमन सिंह ने सरकार पर 500 करोड़ का चावल घोटाला करने का आऱोप लगाया. साथ ही 2000 करोड़ शराब घोटाला करने के भी आरोप लगाए. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button