#Social

CG: किशोर की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम


Manendragarh. मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड़ में रविवार को अमाखेरवा इंटकवेल के पास हसदेव नदी में नहाने गए एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिरांशु के रूप में हुई है। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। जानकारी के अनुसार, नहाते समय चिरांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। चिरांशु की मौत की खबर जैसे ही उसके घर और मोहल्ले में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी का यह इलाका काफी गहरा और खतरनाक है। यहां पहले भी कई बार नहाने के दौरान हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सावधानी संबंधी बोर्ड, बैरिकेडिंग और स्थायी निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button