#Social

CG: युवती से रेप के बाद कराया एबॉर्शन, आरोपी गिरफ्तार


Surguja. सरगुजा। सरगुजा में आदिवासी युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर कई साल तक दैहिक शोषण किया। युवती गर्भवती हुई, तो उसका गर्भपात भी करा दिया। अब शादी से मना करने पर युवती ने गांधीनगर थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के बरियो निवासी राहुल सिंह से युवती की जान-पहचान साथ पढ़ने के दौरान हुई थी। साल 2017 में राहुल सिंह ने युवती से मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू की। उसे

शादी का झांसा दिया। 15 अक्टूबर 2017 को राहुल सिंह युवती को अपने किराए के मकान सुभाषनगर अंबिकापुर में ले गया। उसके साथ रेप किया। युवती ने शिकायत में बताया कि, राहुल सिंह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। साल 2021 में युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो उसे दवा खिलाकर राहुल सिंह ने एबॉर्शन करा दिया। 21 अगस्त 2024 तक राहुल सिंह ने पीड़िता के साथ संबंध बनाए।

फिर शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने मामले रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2024 को गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। गांधीनगर पुलिस ने मामले में धारा 81, 88 बीएनएस एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(ट) का अपराध पंजीबद्ध किया। गांधीनगर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राहुल सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एक अन्य मामले में उदयपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने और उससे रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा 22 दिसंबर को सहेलियों के साथ उदयपुर

बाजार गई थी और वापस नहीं लौटी। छात्रा की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई थी। उदयपुर पुलिस ने छात्रा को ग्राम जजगी निवासी युवक जलेश्वर के घर से बरामद किया। किशोरी ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी जलेश्वर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 137, 64(2)(ड) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button