CG: लाखों की अवैध शराब की तस्करी करने वाला कोचिया गिरफ्तार

घरघोड़ा
एन.टी.पी.सी. कार्यालय के पास बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है।इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कराई गई। इसके पश्चात एएसआई विल्फ्रेड मसीह के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस टीम ने लैलूंगा-घरघोड़ा रोड स्थित एन.टी.पी.सी. कार्यालय के सामने घेराबंदी कर संदेही परमानंद प्रसाद को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने प्रतिबंधित नशीली सीरप की बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकार की।
आरोपी परमानंद प्रसाद पिता राजेन्द्र प्रसाद (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के पास रखे बैग की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 90 शीशियां प्रतिबंधित नशीली सीरप (ONEREX Cough Syrup, Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup) प्रत्येक 100 एमएल की पाई गई। कुल मात्रा 9000 एमएल (09 लीटर) जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹16,200/- है। आरोपी के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
Source link




