#Social

CG: स्थाई वारंटी प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार


Jashpur. जशपुर। चोरी के स्थाई वारंटी प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत चोरी के तीन प्रकरण में आरोपी रामानंद उर्फ तातु कुनकुरी, काफी अर्से से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायलय द्वारा तीन अलग अलग प्रकरणों में तीन स्थाई वारंट जारी किया है, उसकी पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त स्थाई वारंटी रामानंद उर्फ तातू कुनकुरी के सुख बासु पारा में छिपा हुआ है, जिस पर कुनकुरी पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल सुख बासु पारा में जाकर फरार आरोपी स्थाई वारंटी रामानंद को पकडऩे हेतु घेराबंदी की गई।
पुलिस को देखकर स्थाई वारंटी रामानंद दीवाल कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस की टीम के द्वारा पीछा कर काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा गया। फरार स्थाई वारंटी रामानंद उर्फ तातु को चोरी के तीन प्रकरण, जिसमे भादवि 458,380 के एक प्रकरण तथा भादवि के 379,34 के दो प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर न्यायलय पेश किया गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सभी थानों में स्थाई वारंट तामील के लिए विशेष टीम बनाई है, इसी कड़ी में कुनकुरी पुलिस के द्वारा एक स्थाई वारंटी को पकड़ा गया है, स्थाई वारंट के तामील हेतु अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button