#Social

CG BREAKING: इंडिया-न्यूज़ीलैंड मैच में सट्टा खिलाने वाले 2 सट्टेबाज गिरफ्तार


Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में चांपा पुलिस और साइबर सेल ने सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी के पास से 1 लाख रुपए कैश और दो मोबाइल बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, विजय केसर और प्रकाश देवांगन आज आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे. दोनों आरोपी भालेराय मैदान चांपा में बैठकर दांव लगवा रहे थे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को सट्टा संचालित करते रंगे हाथों दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button