#Social

CG BREAKING: कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी


Raipur. रायपुर। डीजे और धूमाल पर कार्रवाई के खिलाफ डीजे संचालक मुखर हो गए हैं। इसी कड़ी में एक डीजे संचालक ने डीजे-धूमाल पर रोक के लिए याचिका लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता को फेसबुक पर धमकी दी है। इस पर डॉ. गुप्ता एसएसपी से मिलकर पूरी जानकारी देंगे। डॉ. राकेश गुप्ता आईएमए और कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। वे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने ध्वनि प्रदूषण के लिए डीजे-धूमाल पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन की कार्रवाई से डीजे-धूमाल संचालक नाराज हैं। इन्हीं में से एक दीपक सिंह ने फेसबुक पर डॉ. राकेश गुप्ता की राहुल गांधी के साथ तस्वीर साझा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button