#Social

कांग्रेसी और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, देखें VIDEO…


Bemetra. बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा गणेश पंडाल के कार्यक्रम में गए हुए थे. इस दौरान उन्हें काला झंडा दिखाने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता पहुंचे थे. इसी मामले को लेकर देर रात कांग्रेसियों और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल देर रात बेमेतरा पहुंचे और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. वहीं कांग्रेसियों ने भी थाने में मामला दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button