#Social

CG BREAKING: घर के पीछे फंदे पर लटकी मिली लाश, फैली सनसनी


Korba. कोरबा। जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र जंगल साइट के मैग्जिन ग्राउंड स्थित घर के पीछे खिड़की से लटका हुआ एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सूर्या चौहान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button