#Social
CG BREAKING: घर जाते वक़्त नहर में डूबा किसान, लाश की तलाश जारी

Balod. बालोद। जिले के तांदुला नहर में खेत से घर आते वक्त बुजुर्ग किसान बह गया. घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे हैं. बुजुर्ग किसान की तलाश जारी है. यह घटना हल्दी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, साइकिल में पाइप लादकर 65 वर्षीय किसान हरिदास मानिकपुरी खेत से घर आ रहा था, इस दौरान वह साइकिल से लड़खड़ा कर नहर में गिरकर बह गया। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से घटना की सूचना मिली. तत्काल मौके पर टीम के साथ पहुंचे हैं। हमारी टीम बुजुर्ग किसान की तलाश कर रही है।




