#Social

CG: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्या


Balod. बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने मंगलवार 05 सितम्बर को संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुंचे लोगों के समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर निवासी नामिन, उषा साहू, अन्नपूर्णा साहू, ओम कुमारी, रोशनी सहित

स्वसहायता समुह के महिलाओं के अलावा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम देवगहन के लोकेन्द्र साहू सहित जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। चन्द्रवाल ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर मांगों एवं समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button