#Social

CG BREAKING: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले रेपिस्ट का पुलिस ने निकाला जुलूस


Jashpur. जशपुर। नाबालिग पीडिता अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह कांसाबेल क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। प्रतिदिन की तरह दिनांक 30.08.2024 को प्रातः में स्कूल जाने के लिए सायकल से अपने घर से निकली थी, बालिका अपने सायकल में भाई को भी बैठाकर ले जा रही थी जो एक ही स्कूल में पढ़ता है, रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आया जो काला रंग का मोटर सायकल था और पीडिता को बोला कि तुमको स्कूल में टीचर बुला रही है, तुम्हारा सलेक्शन खेल में हुआ है जशपुर जाना है।
कहते हुए पीडिता को अपनी मोटर सायकल में बैठाया और पास के नाला जंगल अंदर जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के धमकी दिया कि घटना के संबंध में अगर किसी को बतायेगी तो जान से मारकर खत्म कर दूंगा बोला और अपनी मोटर सायकल में पीड़िता को बैठाकर स्कूल के पास छोड़ कर चला गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button