CG BREAKING: रेत माफिया ने पत्रकार पर की हवाई फायरिंग और मारपीट, FIR दर्ज

राजिम में रेत माफिया का आतंक
थाना प्रभरी विकास बघेल ने बताया है कि राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटाईबंध घाट में अवैध रेत खनन की जानकारी मिलने के बाद कुछ पत्रकार मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रेत माफिया से जुड़े सोनू और शेखर नाम के युवकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पत्रकार नेमी चंद बंजारे समेत अन्य रिपोर्टर किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। राजिम थाना पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और बीएनएस की धारा 296 (धमकी देकर शांति भंग करना), 115(2) (जान से मारने की कोशिश), 351(3), 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मेकाहारा में पत्रकारों से बाउंसरों की मारपीट
प्रेस क्लब और पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार अस्पताल पहुंच गए और गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी पत्रकार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकल पड़े। रात लगभग 12 बजे वे मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह और मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर मौके पर पहुंचे। अधीक्षक डॉ. सोनकर ने सड़क पर बैठकर पत्रकारों से माफी मांगी और सुरक्षा एजेंसी के टेंडर को रद्द करने की अनुशंसा की घोषणा की।
मंत्री का सख्त बयान, पुलिस की कार्रवाई
घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो पत्रकारों को धमकाते हैं और मारपीट करते हैं, उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा।” उन्होंने पत्रकारों को हर संभव सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया। इस मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने आरोपी वसीम बाबू और उसके दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Source link



