CG : प्रदेश के इस कांग्रेस विधायक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव…, ट्वीट कर दी यह जानकारी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। राजधानी में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बता दे इसी बीच कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा- कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।




