#Social

CG Crime: लिव-इन में रहने वाली महिला की दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार


Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक ने महिला को मायके जाने की जिद पर लात-घूसों से पीट दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर रायगढ़ टीवी टावर क्षेत्र में रहने वाला प्रेमकुमार राठिया के साथ रह रही थी। आरोपी ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात महिला अपने मायके जाने की जिद करने लगी, तब दोनों के बीच विवाद हो गया और प्रेमकुमार ने लात-घूसों से उसकी

पिटाई कर दी।

घटना के बाद प्रेम कुमार थाना पहुंचा और उसने महिला के मौत की गलत सूचना दी। उसने थाना में आकर बताया कि मायके जाने से मना किया, तो घर के सामने वह दरवाजा के पास सो गई और सुबह जब वह नहीं उठी तब पता चला कि उसकी मौत हो गई है। महिला की शादी पहले हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं, लेकिन बाद में वह अपने पति को छोड़कर प्रेम कुमार के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। चक्रधर नगर थाना उप निरीक्षक जीएल साहू ने बताया कि पुलिस मामले में जब जांच शुरू की तो पता चला कि मारपीट के कारण महिला की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में भी पेट में अंदरूनी चोट और अधिक खून निकलना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने प्रेम कुमार से पूछताछ की तो उसने हत्या का पूरा कारण बता दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button