CG CRIME: हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला 24 घंटे में गिरफ्तार

गुस्से में आकर अपने घर अंदर रखे लकड़ी के डण्डा को लाकर त्रिलोकी ठाकुर के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने से त्रिलोकी ठाकुर बेहोश हो गया। जिसे मनीराम यदु घसीटते हुए ले जाकर घर के पास पैरावट के पास रख दिया उक्त बात पालेश्वर के सामने स्वीकार करने पर पालेश्वर सिंह द्वारा मनीराम के बताए स्थान पर जाकर देखा तो त्रिलोकी ठाकुर लहु लुहान पड़ा हुआ था।
हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर मृतक त्रिलोकी ठाकुर द्वारा 600 रू0 उधार वापस मांगने की बात पर विवाद व मारपीट करने से गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डण्डा से त्रिलोकी के सिर पर ताबड़तोड वार कर हत्या करना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान आरोपी मनीराम यदु के द्वारा अपने घर अंदर छिपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त डण्डा को निकाल कर पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी मनीराम यदु द्वारा त्रिलोकी ठाकुर की हत्या करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी मनीराम यदु को दिनांक 07.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।


