#Social

CG NEWS: लाखों के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार


Jagdalpur. जगदलपुर। गांजा तस्करी करने वाले एमपी के 3 युवकों को बस्तर पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। तीन आरोपी के संयुक्त कब्जे से लगभग 47 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद बरामद किया गया। गांजा की अनुमानित कीमत 4,78,260/- रूपये है। वे पर्यटन की आड़ में तस्करी करते थे। पुलिस के अनुसार थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना मिली थी कि तीन लडक़े उम्र लगभग 18-19 वर्ष, जो नया बस स्टैंड में सुलभ शौचालय के पास है, जो तीन पिट्टू बैग रखे हैं, जिसमें नशे के रूप में उपयोग होने वाले मादक पदार्थ गांजा रखे हैं।
सूचना पर पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा बस स्टैंड जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया के तीनों लडक़ों को पकडक़र पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम सुग्रीम सिंह नेताम, राजबली सिंह कुसरो, योगेश सिंह कुसरो तीनों निवासीम. प्र. का होना बताये। उनके पास में रखे तीन पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर लगभग 47 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ करने पर तीनों संदेहियों द्वारा गांजा रखने के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया। गांजा को आरोपियों के कब्जे से जब्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button