CG police transfer:- पुलिस विभाग में 17 पुलिस कर्मियों का तबादला,एसपी ने जारी किया आदेश, देखे लिस्ट

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- पुलिस कप्तान सिरमौर ने मंगलवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना, चौकी, यातायात शाखा और विशेष शाखा में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक रक्षित केंद्र गरियाबंद, थाना राजिम, फिंगेश्वर, पाण्डुका, अमलीपदर, देवभोग, छुरा, शोभा, पीपरछेड़ी, यातायात शाखा और जिला विशेष शाखा में पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। कई आरक्षकों को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि कुछ को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Source link


