CG : विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन.., इन मुद्दों को लेकर होंगी चर्चा

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में खाद बीज की कमी, धान खरीदी, किसानों को किस्तों में भुगतान, अवैध रेत उत्खनन, अवैध शराब की बिक्री और हाथियों की मौत जैसे मामलों पर हो सकती है चर्चा। भाजपा कोरोना महामारी को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटी है। जिसके चलते विधानसभा में जमकर हंगामा होने के संभावनाएं हैं।

जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण पर चर्चा कराने के लिए विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाएगा। वहीं मक्का और धान के बीज की आपूर्ति को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। हाथियो की मौत और खैरागढ़ जल आवर्धन योजना में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2020-21 का पहला अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेंगे. 4-4 वार्षिक प्रतिवेदन को सीएम और शिक्षा मंत्री वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेगे. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button