एक हफ्ते बाद पेड़ पर लटकी मिली लाशे, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। राज्य के बालोद जिला के चुल्हापथरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल सोमवार की सुबह गांव के जंगल में स्थानीय लोगों को एक नहीं बल्कि दो लाशें पेड़ पर लटकी हुई मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत ही सम्बंधित थानें में दी।
ये भी पढ़ें – खुशखबरी बस्तर से: बीजापुर के 2 और सुकमा के 4 एक्टिव मरीजों के डिस्चार्ज होते ही जिले कोरोना ‘मुक्त’
एक हफ्ते पुरानी है लाश
वहीं गुरुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी है। बता दें कि लाश लगभग एक हफ्ता पुरानी लग रही है। इसके अलावा लोगों ने आशंका जताई की मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।




